अगले दिन चुनाव था। लल्लू रिटर्निंग आफिसर सुबह सुबह तैयारियों का जायजा लेने पैदल ही निकल पड़े। सभी प्रत्याशियों ने 'माडल कोड़ ऑफ कंडक्ट' के अनुरूप चुनाव प्रचार बंद कर दिया था। सरकारी बंगले से निकल कर कार्यालय पहुंचे। एक सफाई कर्मचारी सफाई कर रहा था। देखते ही आग बबूला हो गए। ओएसडी को बुलाया गया।
लल्लू रिटर्निंग आफिसर: ये कौन है
ओएसडी: साहब ये अपने ऑफिस का सफाई कर्मचारी है
लल्लू रिटर्निंग आफिसर: इसे सस्पेंड करो
ओएसडी: सर, ग्राउंड क्या लगाऊं
लल्लू रिटर्निंग आफिसर: ड्यूटी आवर मे एक राजनीतिक दल का प्रचार करने का
ओएसडी: ये कैसे सर?
लल्लू रिटर्निंग आफिसर: दिखता नहीं, उसके हाथ मे झाड़ू है !
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें